{"_id":"60b8ddd68ebc3e34e32f47d8","slug":"himachal-govt-preparing-to-give-cheaper-mustard-oil-in-ration-depots-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अगले माह से राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता देने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अगले माह से राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता देने की तैयारी में सरकार
Fri, 04 Jun 2021 11:31 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:31 AM IST
सार
सरकारी राशन के डिपुओं में अगले माह से कम दामों पर सरसों तेल उपलब्ध करवाने की तैयारी है। खाद्य आपूर्ति निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है।
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को महंगा सरसों तेल दिए जाने के मामले में विरोध के बीच सरकार अगले माह से सस्ता तेल देने की तैयारी कर रही है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ता तेल देने के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं, लेकिन रेट ज्यादा आने पर निगम ने टेंडर रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
अब निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है। अभी जब तक टेंडर फाइनल नहीं हो जाता, तब तक हरियाणा की सरकारी एजेंसी से तेल की सप्लाई होती रहेगी। डिपुओं में उपभोक्ताओं को तेल मिलता रहे, इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी से एक महीने के लिए शार्ट टेंडर किया था।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को यह तेल 57 रुपये तक महंगा मिल रहा है। सरकार का तर्क है कि मार्केट में तेल महंगा हुआ है। इसके चलते दाम बढ़े हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन
अब सरकार उपभोक्ताओं को इससे सस्ता तेल देने पर विचार कर रही है। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। अभी बीपीएल को 155, एपीएल को 160 और करदाताओं को डिपो में करीब 170 रुपये प्रति लीटर तेल दिया जा रहा है।
सरसों तेल के टेंडर किए गए, लेकिन हरियाणा की सरकारी एजेंसी से ज्यादा रेट आए हैं। इसलिए टेंडर रद्द किया गया है। फिर निविदाएं मांगी जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं को सस्ता तेल मिले- मानसी सहाय, एमडी खाद्य आपूर्ति निगम