{"_id":"5a4a34414f1c1b6e468bda92","slug":"himachal-govt-orders-cancellation-of-leave-of-education-department-staff","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के अफसरों की छुट्टियां बंद, निदेशालय ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के अफसरों की छुट्टियां बंद, निदेशालय ने जारी किए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
तेरहवीं विधानसभा के 9 जनवरी से शुरू होने वाले पहले सत्र (शीतकालीन सत्र) की वजह से शिक्षा विभाग में 4 से 12 जनवरी तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूर पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सत्र के लिए विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए।
विज्ञापन
विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस में होना चाहिए। शाम पांच बजे के बाद भी अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
इनकी छुट्टियों पर रोक
अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों, स्कूलों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन और प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। इन अधिकारियों का स्टाफ भी छुट्टियां नहीं कर सकेगा।
यह जानकारी मांगी
विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कॉलेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकारी योजनाओं का क्या स्टेटस है।