फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt one year celebration in Dharamshala

धर्मशाला में मनाया जा सकता है सरकार के एक साल का जश्न

Fri, 30 Nov 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Nov 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt one year celebration in Dharamshala

27 दिसंबर को जयराम सरकार का एक साल पूरा होने का जश्न धर्मशाला में मनाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में संभावित इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राज्य सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में आधिकारिक रूप से इस पर मुहर लग जाएगी। पहले भव्य कार्यक्रम का आयोजन शिमला में करने पर विचार किया जा रहा था।

विज्ञापन


27 दिसंबर को जयराम सरकार एक साल पूरा करने जा रही है। साल पूरा होने का जश्न सरकार आम लोगों के साथ भव्य रूप से मनाना चाहती है। चूंकि अगले साल मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में सरकार इस आयोजन के जरिये भी लोगों तक पहुंच बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


यही कारण है कि इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आयोजन में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की विभिन्न तरह की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को भी बुलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पहले यह कार्यक्रम शिमला में करने की तैयारी थी। लेकिन केंद्र व राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाने और केंद्र व राज्य की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के लिए राजधानी में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में यह आयोजन कराने को लेकर सरकार संगठन के बीच विचार चल रहा है।


सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस मेगा शो के आयोजन के स्थान को लेकर भी फैसला हो जाएगा। जिसके बाद कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को न्यौता देने से लेकर भव्य रूप देने के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed