फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt notice to 27 doctors for breaking bond terms and conditions

बांड तोड़ने वाले 27 डॉक्टरों को नोटिस, दूसरे राज्यों में दे रहे सेवाएं

Sat, 14 Sep 2019 10:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Sep 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
himachal govt notice to 27 doctors for breaking bond terms and conditions
सांकेतिक तस्वीर

बांड तोड़कर दूसरे राज्यों में सेवाएं देने वाले 27 डॉक्टरों को सरकार ने फिर नोटिस जारी किए हैं। हिमाचल में पीजी और एमडी करने के बाद ये चिकित्सक बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने इन्हें बांड जमा करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इन डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, दो डॉक्टरों ने बांड मनी जमा कराई है, जबकि अन्य तीन चिकित्सकों ने हिमाचल में सेवाएं देने की इच्छा जताई है। इससे पहले भी डॉक्टरों को नोटिस दिए गए थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डॉक्टर के स्पेशलिस्ट बनने में 10 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आता है। एमबीबीएस के बाद पीजी करने वाले डॉक्टरों पर 8 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होता है। सरकार डॉक्टरों पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन जब सेवाएं देने की बारी आती है को कई चिकित्सक हिमाचल में सेवाएं देने की बजाय दूसरे राज्यों में सेवाएं देना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

इसका कारण दूसरे राज्यों में ज्यादा पैसा मिलना है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि बांड तोड़कर जाने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

इसलिए भरा जाता है बांड
पीजी करने के बाद जब डॉक्टर एमडी और एमसीएच करते हैं तो उन्हें शपथपत्र में बांड मनी भरनी होती है। अगर कोई डॉक्टर बाहर जाना चाहता है तो उनसे यह पैसा रिकवर किया जाता है।

दो डॉक्टरों ने जमा कराई है बांड मनी
दो डॉक्टरों ने 55 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। दो ने हिमाचल में सेवाएं देने की हामी भरी है, जबकि एक डॉक्टर सरकार के संपर्क में है। इनमें पांच ने हिमाचल में सेवाएं देने की बात कही है। ये सभी डॉक्टर प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed