{"_id":"57738b014f1c1bde3a79b081","slug":"himachal-govt-may-revoke-order-of-termination-of-hrtc-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाल हो सकते हैं एचआरटीसी से बर्खास्त 30 कर्मचारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाल हो सकते हैं एचआरटीसी से बर्खास्त 30 कर्मचारी नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 29 Jun 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी से बर्खास्त किए गए 30 कर्मचारी नेताओं की बहाली हो सकती है। निगम प्रबंधन ने 30 जून को निदेशक मंडल की बैठक बुला दी है। पहले यह बैठक 2 जुलाई को होनी तय थी। निगम प्रबंधन ने एकाएक बैठक का समय बदला है। बैठक में एचआरटीसी के आय-व्यय के अलावा बर्खास्त कर्मचारी नेताओं के मामले पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि जिन कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दे रखा है, उनकी बहाली हो सकती है। कर्मचारी नेताओं ने यह शपथपत्र 14 जुलाई को हड़ताल के बाद दिया था। इसमें कर्मचारी नेताओं ने कोर्ट को बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश नहीं मिले हैं। जब निर्देश उन्हें प्राप्त हुए, उन्होंने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल को लेकर कोर्ट से माफी भी मांगी है। गौरतलब है कि एचआरटीसी कर्मचारी मांगों को लेकर 14 जुलाई को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। बसें न चलने से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों को हड़ताल पर न जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। अब 30 जून को निगम प्रबंधन ने बीओडी की बैठक बुला दी है। बीओडी बैठक की पुष्टि परिवहन निगम के ईडी मस्तराम ने की है।