फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt laid down fee structure for private universities

निजी विश्वविद्यालयों पर नकेल, हिमाचल सरकार ने तय किया फीस ढांचा

Thu, 13 Jun 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
himachal govt  laid down fee structure for private universities

फीस ढांचे को लेकर सरकार ने प्रदेश के 12 निजी विवि पर नकेल कस दी है। इन विवि के लिए फीस ढांचा बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिया गया। अब इसी स्ट्रक्टर के आधार पर विवि फीस ले सकेंगे। अगर ज्यादा फीस वसूली गई तो विवि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन

विशेष सचिव शिक्षा की ओर से जारी नए फीस स्ट्रक्चर में स्पष्ट किया गया है कि निजी विश्वविद्यालय पहले की तरह बिल्डिंग फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, डेवलेपमेंट फंड विद्यार्थियों से नहीं वसूलेंगे। ट्यूशन फीस को किस्तों में लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बिना मंजूरी शुरू नहीं कर सकेंगे नया कोर्स
सरकार की मंजूरी बिना कोई भी नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेंगे। अगर किसी कोर्स की सरकार से मंजूरी नहीं मिली है और फीस कमेटी ने उस कोर्स का फीस स्ट्रक्चर तय कर दिया है तो ऐसा कोर्स मान्य नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी के निर्देशानुसार ही होगी शिक्षक भर्ती

himachal govt  laid down fee structure for private universities

निजी विश्वविद्यालयों को यूजीसी के दिशा निर्देशानुसार ही शिक्षक भर्ती करनी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विवि के विद्यार्थियों को अवगत करवाना होगा। 

बीपीएल/आईआरडीपी के लिए 10 फीसदीं सीटें
हिमाचली बोनोफाइड बीपीएल/आईआरडीपी विद्यार्थियों के लिए विवि को दस फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होंगी। इनसे ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाएगी। शैक्षणिक सत्र की फीस कोर्स पूरा होने तक लागू रहेगी।

इन निजी विश्वविद्यालयों का तय हुआ फीस स्ट्रक्चर

आईसीएफएआई बद्दी, एमएमयू सोलन, मानव भारती सोलन, श्री साईं विश्वविद्यालय पालमपुर, चिटकारा विश्वविद्यालय बरोटीवाला, एपीजी (अलख प्रकाश गोयल) विश्वविद्यालय शिमला, आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी, बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट, बद्दी यूनिवर्सिटी आफ इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नालॉजी, अभिलाषी विश्वविद्यालय मंडी इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब सिरमौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed