फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt issued transfer and posting orders of ias and hpas officers

हिमाचल: तीन आईएएस और 12 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार बदले, प्रियतु मंडल सचिव राज्यपाल

Fri, 09 Jul 2021 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jul 2021 11:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
himachal govt issued transfer and posting orders of ias and hpas officers
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात तीन आईएएस और 12 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव कर दिया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे प्रियतु मंडल को राज्यपाल का नया सचिव लगा दिया गया है। राज्यपाल के सचिव रहे राकेश कंवर को विशेष सचिव वित्त के साथ राज्य परियोजना अधिकारी शून्य बजट प्राकृतिक खेती के साथ निदेशक राज्य ऑडिट विभाग का जिम्मा सौंप दिया है। वहीं, विशेष सचिव वित्त रहे राजेश शर्मा को पंजीयक सहकारी सभाएं लगा दिया गया है। इसके साथ ही स्थानांतरणाधीन चल रहे एचएएस अधिकारी विनय धीमान को पालमपुर नगर आयुक्त, डॉ. आशीष शर्मा को एसडीएम धीरा, प्रीति पाल सिंह को अतिरिक्त नगर आयुक्त पालमपुर, चेत सिंह को एसडीएम चौपाल, नरेंद्र कुमार को आरटीओ सोलन, विश्रुत भारती को संयुक्त नगर आयुक्त सोलन लगाया है

विज्ञापन


 डॉ. सुरेंद्र ठाकुर को एसडीएम मनाली के साथ संयुक्त निदेशक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, अनिल कुमार भारद्वाज को एसडीएम नूरपुर और शमशेर सिंह को एसी टू डीसी कांगड़ा लगा दिया गया है। खास बात यह है कि सात जुलाई को देर रात तबादला आदेश जारी कर सरकार ने प्रियतु मंडल को मंडलायुक्त कांगड़ा लगा दिया था लेकिन आठ जुलाई को उनकी नियुक्ति का आदेश रद्द कर दिया। इसके अलावा उपरोक्त एसडीएम के भी तबादले किए थे जिन्हें आज बदल दिया गया। इसके साथ ही एसडीएम धीरा के पद पर किए गए जगन ठाकुर के तबादले को निरस्त कर उन्हें एसडीएम सलूणी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। वहीं एसडीएम चंबा को चंबा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक और अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक के रजिस्ट्रार अमर नेगी को सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन



तीन प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार बदले
 हिमाचल प्रदेश सरकार ने एसडीएम देहरा के पद पर तैनात रहे 2019 बैच के आईएएस राहुल जैन को अब एसडीएम सरकाघाट लगा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार शर्मा को सीईओ हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती दे दी है। वहीं, निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजू शर्मा को मुख्य अभियंता पद पर मिली पदोन्नति
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर जल शक्ति विभाग की अधीक्षण अभियंता अंजू शर्मा को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति दे दी है। इसके साथ ही अंजू शर्मा को विभाग में मुख्य अभियंता डीएंडएम लगा दिया गया है। 


प्रेम ठाकुर बने डीआईजी टीटीआर
 हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर को डीआईजी टीटीआर के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। ठाकुर पदोन्नति के बाद से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed