फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal govt issued advisory regarding Coronavirus, advised people to take five steps

हिमाचल: कोरोना को लेकर हिमाचल सरकार ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को सतर्कता बरतने की दी सलाह

Fri, 23 Dec 2022 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 08:44 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रधान सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि  वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों में अचानक उछाल आया है जिसका निकट भविष्य में राज्य पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना उचित हो गया है।

विज्ञापन
Himachal govt issued advisory regarding Coronavirus, advised people to take five steps
कोरोना वायरस(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन, कोरिया, अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में एडवाइजरी जारी कर दी है। शुक्रवार को प्रधान सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि  वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों में अचानक उछाल आया है जिसका निकट भविष्य में राज्य पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना उचित हो गया है। सरकार ने पांच तरह के कदम उठाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


लोगों को ये एहतियात बरतने की सलाह

1.लोगों को विशेष रूप से सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले इनडोर स्थानों में मास्क पहनना चाहिए।

2. सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

3. हैंड सैनिटाइजेशन का पालन करना चाहिए।

4. लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की एहतियाती खुराक लेनी चाहिए।

5. इन्फ्लूएंजा (सामान्य सर्दी) जैसे लक्षणों वाले लोगों को कोविड- 19 के लिए तुरंत आरटीपीसीआर के जरिए जांच करवानी चाहिए।

कोविड नियमों का पालन सख्ती से करने को कहा
प्रदेश में कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक की। इसमें अधिकारियों को कोविड नियमों का पालन सख्ती से करने को कहा गया। प्रदेश से प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री से बैठक के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर दी है। कोरोना के चलते अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मेक शिफ्ट अस्पतालों में वेंटिलेटर ऑक्सीजन और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। सरकार ने जिली स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आरटीपीसीआर से रैंडम सैंपलिंग होगी
 राज्य में आने वाले सैलानियों, बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की आरटीपीसीआर से रैंडम सैंपलिंग होगी। सभी के लिए बूस्टर डोज लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने जिला चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अस्पतालों में उचित प्रबंध समेत कई निर्देश दिए हैं।  संदिग्ध मरीजों के रैपिड टेस्ट (रैट) के बजाय आरटीपीसीआर टेस्ट लेने के लिए कहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट एचआरटीसी के माध्यम से सैलानियों और स्थानीयों लोगों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। मेक शिफ्ट अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर, दवाइयां, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में एक फीसदी से नीचे संक्रमण दर
हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात सामान्य है। रोजाना 4 से 5 मरीज ही संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की संक्रमण दर एक फ ीसदी से भी नीचे आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed