फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt in preparation to control in cement prices

कमेटी ने किया प्लांटों का दौरा: सीमेंट के दामों पर लगाम लगाने की तैयारी में हिमाचल सरकार

Tue, 15 Feb 2022 12:04 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 12:04 PM IST
सार

वर्तमान में राज्य सरकार का सीमेंट के दाम तय करने के लिए कोई नियंत्रण नहीं है। इसका फायदा उठाकर सीमेंट उद्योग मालिक बाहरी राज्यों से महंगा सीमेंट हिमाचल में बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal govt in preparation to control in cement prices
सीमेंट(फाइल)

विस्तार

सीमेंट के दामों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी के बाद किरकिरी झेल रही प्रदेश सरकार ने इस पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में दाम बढ़ने के बाद सरकार की ओर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी ने तीन दिन तक प्रदेश के सीमेंट प्लांटों का दौरा किया। इस दौरान कमेटी ने खनन पट्टे, पर्यावरण, खनिज दोहन, दस्तावेजों आदि की छानबीन की। सोमवार को कमेटी के सदस्यों की सचिवालय में अहम बैठक बुलाई गई। कंपनियों के तर्कों और वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के बाद अब प्रदेश सरकार इस पर कोई फैसला लेगी। कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपेगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में राज्य सरकार का सीमेंट के दाम तय करने के लिए कोई नियंत्रण नहीं है। इसका फायदा उठाकर सीमेंट उद्योग मालिक बाहरी राज्यों से महंगा सीमेंट हिमाचल में बेच रहे हैं। सरकार ने सीमेंट उद्योग प्रबंधन से दाम कम करने के लिए दबाव भी डाला गया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दाम बढ़ने के पीछे उद्योग दलील देते रहे हैं कि कच्चा माल महंगा मिल रहा है और इस कारण बार-बार सीमेंट महंगा बेचना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के सत्ता पर रहते हुए जो सीमेंट का बैग 250 रुपये में था, वही भाजपा सरकार के चार साल बाद 420 रुपये तक उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि सीमेंट उद्योग प्रबंधन ने जब सीमेंट के दाम घटाने की बात नहीं मानी तो सरकार ने उद्योग विभाग, खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की कमेटी बनाकर सीमेंट उद्योगों का जायजा लेने भेजी। उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लंबे समय से राज्य के सीमेंट उद्योगों पर नियंत्रण रखने का मामला जयराम सरकार से उठाते रहे हैं ताकि सीमेंट के दाम कम हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed