फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt imposed entry tax on diesel and lubricants

वैट चोरी रोकने को सरकार का बड़ा कदम, इन उत्पादों पर लगेगा एंट्री टैक्स

Thu, 08 Sep 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Sep 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal Govt imposed entry tax on diesel and lubricants

बाहर से लाए जाने वाले डीजल और लुब्रिकैंट्स पर एंट्री टैक्स लगाया जाएगा। इस पर अब तक छूट थी। इस संबंध में हिमाचल सरकार ने अध्यादेश लाया है। हालांकि, राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर इसकी छूट रहेगी।

विज्ञापन


वैट चोरी को रोकने के लिए यह कदम सरकार ने उठाया है। सरकार ने बुधवार को राजपत्र में हिमाचल प्रदेश स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2010 का और संशोधन करने के लिए अध्यादेश 2016 लाया है।
विज्ञापन


इसे आगे शीत सत्र में पारित किया जाएगा। इसे एक सितंबर 2016 से लागू माना जाएगा। अध्यादेश में की गई व्यवस्था के मुताबिक माल निर्माण, प्रोसेसिंग, फुटकर काम, पैकिंग और ऊर्जा से आबद्ध उत्पादन के लिए राज्य के बाहर से मंगवाए जाने वाले डीजल और लुब्रिकैंट्स को अब एंट्री टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे 12 प्रतिशत की दर से देना होगा। अब तक हो रहा था कि राज्य के बाहर से डीजल और लुब्रिकैं ट्स मंगवाए जा रहे थे, मगर इन पर न तो प्रवेश कर दिया जा रहा था और न ही राज्य के भीतर इन पर वैट दिया जा रहा था। ऐसे में वैट चोरी को रोकने के लिए भी यह कदम विशेष रूप से उठाया गया है।


अब डीजल और लुब्रिकैंट्स पेट्रोल पंपों पर ही सस्ते पड़ेंगे। 12 प्रतिशत एंट्री टैक्स के साथ ये बाहर से मंगवाने पर महंगे पड़ेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed