फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt implemented the revised Universal Health Protection Scheme

अब सालाना इतना प्रीमियम देकर 5 लाख रुपये तक का इलाज

Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt implemented the revised Universal Health Protection Scheme

राज्य सरकार ने इसके लिए संशोधित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लागू कर दी है। हिमाचल में अब सालाना 1000 रुपये का प्रीमियम देकर परिवार के पांच सदस्य एक साल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकेंगे।

विज्ञापन


अभी तक इस योजना के तहत 30 हजार रुपये या क्रिटिकल केयर पर पौने दो लाख रुपये के उपचार के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जा रहा था। अब यह लाभ बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


अमीर हो या गरीब कोई भी बिना आमदनी प्रमाणपत्र के इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यहा था योजना के तहत प्रावधान

Himachal govt implemented the revised Universal Health Protection Scheme

अभी तक इस योजना के तहत सालाना 365 रुपये का प्रीमियम काटा जा रहा था। सामान्य रोग की स्थिति में 30 हजार और गंभीर रोग का इलाज पौने दो लाख रुपये तक का कैशलेस हो रहा था। इसका दायरा पांच लाख रुपये बढ़ाए जाने से आम आदमी को लाभ होगा।

यह लाभ केवल पांच सदस्य वाले परिवार को ही मिलेगा। अगर पांच से ज्यादा सदस्य हैं तो उन्हें अलग से 1000 रुपये प्रीमियम देकर बीमा लाभ लेना होगा। इस योजना के लागू होने के बाद लोग पीजीआई चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल के सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा पाएंगे।

मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ भी पांच लाख तक 

Himachal govt implemented the revised Universal Health Protection Scheme

सोमवार को ही राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को भी अधिसूचित कर दिया है। इसमें आयुष्मान योजना से छूटे गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे-मील वर्कर्स, 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग, 70 साल से ऊपर के विकलांग, एकल नारी आदि को शामिल किया गया है। यह लाभ करीब पांच लाख लोगोें को मिलेगा। इस योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से 30 रुपये प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष प्रीमियम लिया जाता है।

इसमें भी न्यूनतम बीमा लाभ 30 हजार रुपये, गंभीर बीमारी पर 1.75 लाख रुपये और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर 2.75 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज किया जा रहा था। यह लाभ भी अब पांच लाख रुपये तक मिलेगा। 

यूं करना होगा आवेदन

Himachal govt implemented the revised Universal Health Protection Scheme

- यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के कार्ड के लिए जिला अस्पतालों और लोक मित्र केंद्रों में होगा पंजीकरण
- आधार कार्ड, पहचान के लिए राशनकार्ड की कॉपी अनिवार्य
- संबंधित जिलों में ही बनेंगे हेल्थ कार्ड
- पांच से ज्यादा सदस्यों के दो ग्रुप में खींची जाएगी फोटो
- आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर भी होगी पंजीकरण व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed