फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt Himcare scheme date extended to 5th july

हिमकेयर योजना में पंजीकरण की तिथि बढ़ी, मिलेगी नि:शुल्क इलाज की सुविधा

Thu, 20 Jun 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
himachal govt Himcare scheme date extended to 5th july
फाइल फोटो

प्रदेश सरकर ने हिमकेयर के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2019 तक बढ़ा दी गई है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई थी। लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसे 15 दिनों के लिए बढ़ाया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल हेल्थ केयर योजना 1 जनवरी 2019 को आरंभ की गई।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य अस्पताल में भर्ती लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क इलाज सुविधा प्रदान करना है। योजना के तहत अभी तक 5.16 लाख परिवारों ने पंजीकरण करवाया है और 20712 लाभार्थियों ने पंजीकृत अस्पतालों में 19.84 करोड़ रुपये के नि:शुल्क इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है।

विज्ञापन

परमार ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) पंजीकृत रेहड़ी - फड़ी वाले, जो आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं। और मनरेगा के तहत पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया हैए उनसे प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार, अंशकालिक कार्यकर्ता एवं अनुबंध कर्मचारी (सरकारी) स्वायत्त संस्थानों, सोसाइटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी आदि शामिल है। 

वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे प्रमाण पत्र
मुख्य मंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत पॉलिसी अवधि 28 फ रवरी, 2019 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए जिन परिवारों के पास इस योजना के कार्ड हैं, उन्हें विभाग की वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करवा कर निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर नवीनीकरण करवाना अनिवार्य है। नवीनीकरण नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर भी करवाया जा सकता है जिसके लिए 50 रुपये शुल्क तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed