{"_id":"5c160aa7bdec22572d2984f1","slug":"himachal-govt-hike-refreshment-fund-of-ncc-cadets-to-10-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने इतने रुपये बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का रिफ्रेशमेंट फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने इतने रुपये बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का रिफ्रेशमेंट फंड
Sun, 16 Dec 2018 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेटों का रिफ्रेशमेंट फंड बढ़ाकर प्रति कैडेट 10 रुपये कर दिया है। इसके चलते अब एनसीसी कैडेटों के लिए होने वाले शिविरों में खाने-पीने के लिए पहले से ज्यादा व बेहतर सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
पहले सरकार की ओर से रिफ्रेशमेंट फंड 5 रुपये प्रति कैडेट दिया जाता था, लेकिन अब सरकार ने महंगाई की मार को देखते हुए एनसीसी फंड को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
एनसीसी कंपनी हेडक्वार्टर रिफ्रेशमेंट फंड का खर्च एनसीसी शिविर में कैडेटों के लिए फल तथा अन्य खाने-पीने की चीजों के लिए खर्च किया जाता है, क्योंकि शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार का अभ्यास करने के दौरान कैडेटों को दोबारा से रिफ्रेशमेंट करने के लिए फल आदि दिए जाते हैं, जिससे कैडेट आगे के अभ्यास के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।
विज्ञापन
उधर, ऊना स्थित एनसीसी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संकेत देओ ने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से जारी पत्र से उन्हें जानकारी मिली है। अब कैडेटों के लिए 5 के बजाय 10 रुपये रिफ्रेशमेंट के लिए जारी होंगे।