फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt has given recognition to the employees federation of Ashwani sharma group

अश्वनी गुट के कर्मचारी महासंघ को हिमाचल सरकार ने दी मान्यता, 21 जुलाई को मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

Tue, 20 Jul 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 08:03 PM IST
सार

अश्वनी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनको जेसीसी के लिए पत्र मिल गया है। अब महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। विभागों के कर्मचारियों से जुड़े मसलों को लेकर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal govt has given recognition to the employees federation of Ashwani sharma group
अश्वनी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने शासनकाल के तीन साल बाद आखिर अश्वनी गुट के हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ को मान्यता दे दी है। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने बुधवार को पत्र भेजकर संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक के लिए अश्वनी शर्मा के नेतृत्व वाले महासंघ को बुला लिया है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने अभी बैठक की तारीख तय नहीं की है। महासंघ के नेता बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेंगे। अब महासंघ के नेता शीघ्र कर्मचारियों के मसलों को लेकर एक ज्ञापन सरकार को सौंपेंगे।

विज्ञापन


अश्वनी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनको जेसीसी के लिए पत्र मिल गया है। अब महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। विभागों के कर्मचारियों से जुड़े मसलों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ज्ञापन तैयार करके सरकार को सौंपा जाएगा ताकि जेसीसी में इन पर विस्तार से चर्चा की जा सके। प्रदेश के कर्मचारियों के  कई मसले लंबित हैं। इनमें संशोधन वेतनमान जारी करने, विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग प्रमुख है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में विनोद कुमार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी समानांतर सक्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed