फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt employees 3500 applications for transfer one first day

Himachal Pradesh: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से रोक हटने के पहले ही दिन 3,500 आवेदन

Tue, 19 Jul 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद 18 से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए तबादलों पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
himachal govt employees 3500 applications for transfer one first day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 दिनों के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटते ही आवेदनों की भरमार हो गई है। सोमवार को पहले ही दिन विभिन्न विभागों में करीब 3,500 आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग में 800, स्वास्थ्य विभाग में 750, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 600, जलशक्ति विभाग में 500, वन विभाग में 350, बिजली में 300 और बागवानी विभाग में 150 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


विभागाध्यक्षों के पास होने वाले इन आवेदनों को मंजूरी के लिए संबंधित मंत्रियों को भेजा जाएगा। मंत्रियों से मंजूरी मिलते ही तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद 18 से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए तबादलों पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। तबादले करने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष के पास आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


20 जुलाई 2019 को प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई थी। इसके बाद कोरोना संकट के दौरान रोक को नहीं हटाया गया। बीच-बीच में सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादले करने के लिए कुछ समय के लिए छूट दी। हालांकि सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार रखी गई। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही तबादले किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडर के तीन फीसदी से अधिक कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले
बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तबादलों पर रोक हटाने का फैसला लिया गया था। कार्मिक विभाग से इस बाबत जारी हुई अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि एक विभाग में संबंधित कैडर के तीन फीसदी से अधिक तबादले नहीं होंगे। एक जगह तीन साल तक सेवाएं देने वाले कर्मियों को तबादलों में प्राथमिकता मिलेगी। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed