Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt downgraded the 28 senior secondary and higher secondary schools, issued a notification, see the

Himachal: राज्य सरकार ने 28 वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का दर्जा घटाया, अधिसूचना जारी, देखें सूची

Wed, 15 Oct 2025 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 11:00 AM IST
सार

सरकार ने 28 सरकारी स्कूलों का दर्जा घटा दिया है। इन स्कूलों में 18 सितंबर 2025 तक विद्यार्थियों की संख्या पांच या इससे कम रही।

विज्ञापन
himachal govt downgraded the 28 senior secondary and higher secondary schools, issued a notification, see the
हिमाचल में सरकारी स्कूलों का दर्जा घटाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शून्य संख्या वाले चार स्कूलों को राज्य सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है, जबकि 38 का दर्जा घटा दिया गया है। डाउनग्रेड किए गए 10 स्कूलों में इस साल एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। इसके अलावा 28 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम है।

विज्ञापन


जिन चार हाई स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है, उनमें चंबा का नयाग्रां, किन्नौर का हंगो, शिमला का कूट और सिरमौर का पमटा स्कूल शामिल है। शून्य छात्र संख्या वाले जिन 10 स्कूलों का दर्जा घटाया गया है, इनमें कुल्लू के हाई स्कूल बुरवा को मिडल कर दिया गया है। इसके अलावा नौ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों चंबा के कुथेड, छन्नू, कुल्लू के सराहर, मलाणा, सोलन के गनोल, मंडी के पोरला, शिमला के रनोल व धार तारपुनू और रोहल का दर्जा कम कर हाई स्कूल कर दिया है।
विज्ञापन


पांच छात्र संख्या वाले जो 28 स्कूल डाउनग्रेड किए गए हैं, उनमें से 12 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मात्र 36 विद्यार्थी पढ़ रहे थे, जबकि 16 हाई स्कूलों में संख्या 68 थी। कुल 104 विद्यार्थी संख्या वाले इन 28 स्कूलों में 134 शिक्षक और गैर शिक्षक कार्यरत थे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के गृह जिला शिमला में सबसे अधिक 22 स्कूलों डाउनग्रेड किए गए हैं। बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। डाउनग्रेड स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और गैर शिक्षक अन्य स्कूलों में स्थानांतरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच छात्र संख्या वाले इन 28 स्कूलों का दर्जा घटा
पांच छात्र संख्या वाले जिन 28 स्कूलों का दर्जा कम किया गया है, उनमें से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को हाई स्कूल और हाई स्कूलों को मिडल बनाया गया है। भौंरा (कांगड़ा), चंबी (मंडी), बरवास (सिरमौर) सहित शिमला के कोटगढ़, जुब्बड़, दमयाना, बोसारी, रत्नाड़ी, कडीवान, झीना, बराच और बाघल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम कर हाई स्कूल कर दिया गया है। घरना (कांगड़ा), त्रास्वान (मंडी), मलहोटी (सिरमौर) और जिला शिमला के लिंगजार, चनोग, मुनीष, ब्राल, अलावांग, कुहल, कांडा, जराशी, जनाहन, गैहा, कचेरी, नागान और गाहन हाई स्कूल का दर्जा कम कर मिडल स्कूल किया गया है।

Trending Videos

इन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाकर हाईस्कूल किया
1 जीएसएसएस भौंरा(कांगड़ा)
2  जीएसएसएस चंबी(मंडी)
3  जीएसएसएस कोटगढ़(शिमला)
4 जीएसएसएस जुब्बड़(शिमला)
5 जीएसएसएस दमयाना(शिमला)
6 जीएसएसएस बोसारी(शिमला)
7 जीएसएसएस रत्नाड़ी(शिमला)
8 जीएसएसएस बरवास(सिरमौर )
9 जीएसएसएस कडीवान(शिमला )
10  जीएसएसएस झीना(शिमला)
11 जीएसएसएस बराच(शिमला)
12 जीएसएसएस बाघल(शिमला)

इन हाई स्कूलों का दर्जा घटाया
इन जीएचएस का दर्जा घटाकर जीएमएस कर दिया गया है।
1 जीएचएस घरना(कांगड़ा )
2 जीएचएस त्रास्वान(मंडी )
3जीएचएस मलहोटी(सिरमौर )
4 शिमला जीएचएस लिंगजार(शिमला )
5जीएचएस चनोग(शिमला)
6 जीएचएस मुनीष(शिमला)
7 जीएचएस ब्राल(शिमला)
8 जीएचएस अलावांग(शिमला)
9जीएचएस कुहल(शिमला)
10जीएचएस कांडा(शिमला)
11 जीएचएस जराशी(शिमला)
12 जीएचएस जनाहन(शिमला)
13 जीएचएस गैहा(शिमला)
14 जीएचएस कचेरी(शिमला)
15जीएचएस नागान(शिमला)
16 जीएचएस गाहन(शिमला)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed