फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt did not want that pm modi will scraps Planning Commission.

योजना आयोग पर हिमाचल सरकार की ये राय

Fri, 05 Dec 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
himachal govt did not want that pm modi will scraps Planning Commission.

हिमाचल प्रदेश नहीं चाहता है कि केंद्रीय योजना आयोग का स्वरूप खत्म हो। पुराने स्वरूप में ही योजना आयोग काम करे। सात दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुलाकात होगी, उस समय प्रदेश सरकार की ओर से इस पक्ष को जोरदार तरीके से रखा जाएगा।

विज्ञापन


योजना आयोग के नए स्वरूप से हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्यों को आर्थिक तौर पर क्षति होने की आशंका है। प्रदेश सरकार के बजट का एक बड़ा हिस्सा योजना आयोग के माध्यम से मिलता है, लेकिन नए स्वरूप में यह मदद केंद्र से शायद न मिल पाए। इससे हिमाचल को काफी अधिक क्षति होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को योजना के मद से 4100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद अब तक मिल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पत्र मिलने के बाद ही सरकार की ओर से होमवर्क शुरू कर दिया गया था, जिससे प्रधानमंत्री के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री विस्तार से अपनी बात को रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सचिवालय के आला अफसरों की ओर से होमवर्क किया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद भी किसी नई संस्था के बदले योजना आयोग के पुराने स्वरूप को ही बनाए रखने के पक्ष में हैं।

योजना आयोग पर हिमाचल का रुख साफ है। प्रदेश सरकार पुराने स्वरूप को बनाए रखने की ही पैरवी करेगी। पुराने स्वरूप से हिमाचल को कोई नुकसान नहीं है।
- वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed