{"_id":"5c402d92bdec22731f44b59f","slug":"himachal-govt-denied-to-hike-hotel-expenses-for-mla-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों की सीलिंग बढ़ाने से सरकार का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों की सीलिंग बढ़ाने से सरकार का इनकार
Thu, 17 Jan 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विधायकों के दिल्ली और चंडीगढ़ में ठहरने में हो रहे खर्च की सीलिंग नहीं बढ़ेगी। प्रदेश सरकार ने सीलिंग बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सरकार ने भले ही विधायकों को दिल्ली और चंडीगढ़ के निजी होटलों में ठहरने के लिए साढ़े सात हजार रुपये तक के कमरे की छूट दी हो, लेकिन वे यह खर्च ढाई लाख रुपये की सीलिंग के भीतर ही कर पाएंगे। यानी साल में इन विधायकों को ढाई लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
अभी तक प्रदेश सरकार विधायकों के दिल्ली और चंडीगढ़ में महंगे होटलों में ठहरने के सारे बिल पास नहीं किए जाते थे। ऐसे में इन विधायकों को हिमाचल भवन या सदन में ही ठहरना होता था। विधायकों ने तर्क दिया है कि सरकार के इन होटलों में बुकिंग रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में विधायकों को कमरे नहीं मिल पाते हैं। कई बार विधायकों को अपने निर्वाचन हलकों की स्कीमों या पार्टी की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। अंतिम क्षणों में बुकिंग रद्द हो जाती है। अब सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने नियमों में बदलाव कर विधायकों को दोनों शहरों में निजी होटल में रहने की छूट दे दी है।
विज्ञापन
विधायकों को निजी होटलों में ठहरने की छूट देने पर सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। सीलिंग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। सीलिंग के भीतर ही बिल स्वीकृत किए जाएंगे। - बीके अग्रवाल, मुख्य सचिव हिमाचल