फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt decision over KCC bank recruitment

केसीसी बैंक की भर्ती निरस्त करने पर असमंजस में जयराम सरकार

Sun, 09 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
himachal govt decision over KCC bank recruitment

वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव (केसीसी) बैंक में हुई दो सौ से ज्यादा पदों की भर्ती को निरस्त करने पर जयराम सरकार असमंजस में है। सरकार का एक धड़ा भर्ती का रिजल्ट जारी करने के पक्ष में है जबकि दूसरा पक्ष जयराम सरकार के ही निर्देश पर भर्ती में अनियमितता की शिकायत की चल रही विजिलेंस जांच का हवाला देकर उसे जारी न करने पर अड़ा है।

विज्ञापन


सरकार के स्टेटस पूछने पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने तो जांच के चलते भर्ती का रिजल्ट जारी न करने का जवाब भी दे दिया है। लेकिन अब जयराम सरकार को निर्णय लेना है कि वह भर्ती पर क्या निर्णय लेती है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछली सरकार के दौरान हुई भर्ती के दौरान भारी अनियमितता की बात सामने आई थी। भाजपा ने राज्यपाल को सौंपी चार्जशीट और सरकार के गठन के बाद भी कांगड़ा बैंक की भर्तियों पर जांच की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, हाल ही में सहकारिता विभाग ने चार्जशीट से जुड़े सात बिंदुओं पर अलग से जांच के लिए विजिलेंस को पत्र भेज दिया। इनमें भर्ती में अनियमितता की बात भी शामिल थी। सरकार के पत्र के बाद विजिलेंस ने जांच भी शुरू कर दी।

लेकिन इस बीच हजारों आवेदक सोशल मीडिया व विधायकों, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के जरिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर रिजल्ट जारी करने का दबाव बना रहे हैं। आवेदकों के लगातार दबाव के चलते अब जयराम सरकार रिजल्ट जारी करने पर विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अब सरकार 11 दिसंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed