फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt decision: Mid-day meal will not be served to the students of class VIII

हिमाचल सरकार का फैसला: आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नहीं परोसा जाएगा मिड-डे मील

Tue, 12 Oct 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

सरकार ने पूर्व की तरह सूखा राशन ही विद्यार्थियों को देने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में हालात सामान्य होते ही इस व्यवस्था को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
मंगलवार को दूसरे दिन स्कूल आने वाले आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Himachal govt decision: Mid-day meal will not be served to the students of class VIII
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी मध्याह्न भोजन नहीं परोसा जाएगा। सरकार ने पूर्व की तरह सूखा राशन ही विद्यार्थियों को देने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में हालात सामान्य होते ही इस व्यवस्था को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। मंगलवार को दूसरे दिन स्कूल आने वाले आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई। 64 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंगलवार को आठवीं कक्षा में 55.7 फीसदी, नौवीं कक्षा में 66 फीसदी, 10वीं कक्षा में 70 फीसदी, 11वीं कक्षा में 58 फीसदी और 12वीं कक्षा में 70 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन


प्रदेश भर के स्कूलों में पढ़ने वाले कुल 373761 विद्यार्थियों में से 238171 विद्यार्थी स्कूलों में आए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ना शुरू हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सौ फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में आकर नियमित कक्षाएं लगाएंगे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा है कि अभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील नहीं परोसा जाएगा। आने वाले दिनों में हालात में और सुधार होने पर इस बाबत विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed