फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt cancel notification of PWD division Nerchowk

सौ दिन के भीतर सरकार का एक और झटका, अब ये अधिसूचना रद्द

Mon, 09 Apr 2018 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 09 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
himachal govt cancel notification of PWD division Nerchowk

जयराम सरकार ने सौ दिन के भीतर सीएम के गृह जिले की जनता को एक और झटका दे दिया है। सिराज के जंजैहली में एसडीएम कार्यालय, करसोग में पॉलीटेक्निक कॉलेज और सरकाघाट के बलद्वाड़ा थाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मंडल कार्यालय नेरचौक की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोनिवि) अनिल खाची की ओर से मंडल कार्यालय बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नेरचौक मंडल के तहत उपमंडलों को लोनिवि मंडल मंडी-2 से जोड़ दिया गया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने 3 अक्तूबर 2017 को नेरचौक में लोनिवि का मंडल कार्यालय खोला था।
विज्ञापन


इसके बाद यहां पर अधिशाषी अभियंता को तैनात कर सब डिवीजन चक्कर, रिवालसर और मेडिकल कॉलेज सब डिवीजन को जोड़ा गया। नेरचौक मंडल कार्यालय छह माह से काम कर रहा था। उधर, अधिसूचना रद्द होते ही कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने लोगों का हक छीना तो पार्टी आंदोलन कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हक छीना तो निकालेंगे सरकार की शव यात्रा

himachal govt cancel notification of PWD division Nerchowk

बिना बजट खोला मंडल दफ्तर- बल्ह क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव नजदीक आते ही नेरचौक में मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया था। बिना बजट प्रावधान के यह दफ्तर खोला गया।

प्रदेश भाजपा सरकार यहां पर बजट का प्रावधान कर जल्द कार्यालय स्थापित करेगी। प्रदेश सरकार भी नेरचौक से कार्यालय हटाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन, यह महज कागजों में मंडल बना था।

शिफ्ट नहीं होने देंगे मंडल कार्यालय- पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोनिवि मंडल को किसी हाल में शिफ्ट होने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें किसी भी हद तक आंदोलन क्यों न करना पड़े। यह बल्ह के लोगों के साथ अन्याय है। 

नेरचौक (मंडी)। बल्ह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि पहले तो नेरचौक को मिली मेडिकल यूनिवर्सिटी की सौगात को प्रदेश सरकार ने छीन लिया। अब विधायक यहां से आईटीआई को रिवालसर शिफ्ट करने की बात कर रहे हैं।

लंबी जद्दोजहद के बाद छह माह से चल रहे मंडल कार्यालय को बंद कर दिया गया है। बल्ह के लोगों के साथ यह अन्याय सहन नहीं होगा। सड़कों पर उतरकर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो यहां पर सीएम और प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

इस अवसर नगर परिषद नेरचौक की पार्षद स्वाति ठाकुर, टरोह पंचायत प्रधान दिनेश नायक, पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर, सोहन वालिया, संजू वालिया, बिहारी लाल, गिरिजा नंद शर्मा, दुनी चंद यादव, मनोज कुमार, नंद लाल चौधरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed