फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt cabinet meeting on july 9 at shimla

इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sun, 08 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
himachal govt cabinet meeting on july 9 at shimla

हिमाचल की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। बैठक में आगामी मानसून सत्र पर फैसला संभव है।

विज्ञापन


यह सत्र कब से होगा, इस पर मंत्रिमंडल स्थिति साफ कर सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं को लागू करने पर भी समीक्षा करेंगे। मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले
विज्ञापन


नए विधेयकों का ड्राफ्ट तैयार करने से पहले मंत्रियों से सीएम चर्चा कर सकते हैं। बैठक सोमवार को दो बजे बुलाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बारे में सभी मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal govt cabinet meeting on july 9 at shimla

फिलहाल कैबिनेट बैठक के लिए आठ-नौ एजेंडे रखे गए हैं। मंत्री बाद में भी अनुपूरक एजेंडे शामिल कर सकते हैं। चूंकि अधिकतर मंत्री शनिवार को फील्ड में ही थे, इसलिए उनके सोमवार को शिमला पहुंचने के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं को लागू करने पर विभागीय मंत्रियों से स्टेटस लेंगे। शहरी क्षेत्रों में भवनों के फ्लोर एरिया रेश्यो को लेकर नई नीति लाने पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कई विभागों में रिक्तियां भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed