सरकार का बड़ा फैसला: चतुर्थ श्रेणी करुणामूलक भर्तियों के लिए पांच फीसदी की सीलिंग खत्म
हिमाचल सरकार के वित्त विभाग ने चतुर्थ श्रेणी की करुणामूलक भर्तियों के लिए विभागों में पांच फीसदी पदों पर ही नियुक्ति की सीलिंग खत्म करने संबंधी कार्यालय आदेश सोमवार को जारी कर दिए हैं। यह भर्ती बेलदार और डाइंग कैडर को छोड़कर चतुर्थ श्रेणी के अन्य रिक्त पदों पर होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी की करुणामूलक भर्तियों के लिए विभागों में पांच फीसदी पदों पर ही नियुक्ति की सीलिंग खत्म कर दी है। अगर मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल गई हो तो उसके बाद वित्त विभाग की मंजूरी लेना जरूरी नहीं होगा। इस शर्त को हटा दिया गया है। सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में सोमवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। यह भर्ती बेलदार और डाइंग कैडर को छोड़कर चतुर्थ श्रेणी के अन्य रिक्त पदों पर होगी। नए आदेशों के अनुसार तृतीय श्रेणी के लिए आवेदन कर चुके करुणामूलक आवेदक भी अगर चतुर्थ श्रेणी में भर्ती होना चाहते हैं तो वे हो सकते हैं।
इसके लिए वे भी पात्र होंगे, मगर इससे वे तृतीय श्रेणी में भर्ती नहीं होंगे। करुणामूलक अभ्यर्थियों की ये भर्तियां विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के अविज्ञापित सीधे कोटे के पदों से होंगी। इन भर्तियों के मामले में पांच फीसदी की सीलिंग को सात मार्च 2019 को जोड़ा गया था, इस शर्त को खत्म किया गया है। हालांकि, विभागों को यह कहा गया है कि उन्होंने कितने पद भरे हैं और करुणामूलक नौकरियों के मामले पीछे कितने बचते हैं, वे इसका एक तय प्रारूप पर हर महीने वित्त विभाग को ब्योरा भेजेंगे।