{"_id":"5eb03754e90bce0f62637c3a","slug":"himachal-govt-bans-animal-husbandry-from-punjab-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से पशुचारा लाने पर हिमाचल सरकार ने लगाई रोक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से पशुचारा लाने पर हिमाचल सरकार ने लगाई रोक, ये है वजह
Tue, 05 May 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
प्रवीन कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीन कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 May 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के पशुपालक अब पशुचारा लाने के लिए पंजाब नहीं जा पाएंगे और न ही पंजाब के व्यापारी अब पशुचारा लेकर हिमाचल आ पाएंगे। पशुचारा लाने के लिए जारी किए गए कर्फ्यू पास अवैध मान्य होंगे। पंजाब के विभिन्न श्रद्धालु नांदेड़ से लौटे हैं और इनमें से कई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नांदेड़ से लौटे इन लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पशुपालन विभाग ने पशुपालकों की पंजाब जाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
पशुपालक तूड़ी, फीड लाने के लिए पंजाब के अमृतसर, दसूहा सहित अन्य स्थानों पर जाते हैं। लॉकडाउन में पशुपालकों को चारे की समस्या के मद्देनजर विभाग ने इनके कर्फ्यू पास जारी किए थे, लेकिन अब पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद पशुपालन विभाग ने फिलहाल पशुपालकों की अंतर राज्य आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक उप निदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ. विपिन का कहना है कि फिलहाल पंजाब जाने के लिए पशुपालकों पर रोक लगा दी है। नांदेड़ से लौटे लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश उपायुक्त और सरकार ही दे सकेगी।
विज्ञापन