फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt appointed 671 jbt after counseling

जेबीटी भर्ती का इंतजार खत्म, 671 पदों पर हुई नियुक्तियां

Sat, 09 Mar 2019 08:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
himachal govt appointed 671 jbt after counseling

जेबीटी के 671 पदों के लिए जुलाई 2017 में हुई काउंसलिंग का पौने दो साल बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। सरकार ने जेबीटी के 671 पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। टेट मेरिट से पद भरे गए हैं।

विज्ञापन


मंडी जिले में सबसे अधिक 193 और कुल्लू में सबसे कम 17 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जुलाई 2017 में जेबीटी के 700 पद भरने को काउंसलिंग की थी। इन पदों को टेट मेरिट से भरा जाना था।
विज्ञापन


इसी बीच इन पदों को बैचवाइज और आयोग से माध्यम से भरने की मांग को लेकर कुछ अभ्यर्थी ट्रिब्यूनल चले गए थे। ट्रिब्यूनल ने निदेशालय की टेट मेरिट की भर्ती को हरी झंडी देते हुए निदेशालय को भविष्य में बैचवाइज और आयोग के माध्यम से ही भर्ती के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रिब्यूनल से राहत नहीं मिलने पर कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को जेबीटी भर्ती के आरएंडपी नियमों का पालन करने को कहा था।

लंबे समय से लटकी थी भर्ती

himachal govt appointed 671 jbt after counseling
प्रतीकात्मक तस्वीर

निदेशालय ने काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने का हवाला देते हुए कोर्ट से राहत मांगी थी। कोर्ट से राहत न मिलने पर निदेशालय ने पुरानी काउंसलिंग पर रोक लगाते हुए बैचवाइज और आयोग के माध्यम से पद भरे थे।

उधर, 20 नवंबर 2018 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 2277 पद भरने को मंजूरी दी गई थी। कुल 2277 में से 671 पद जेबीटी के लिए रखे गए थे। इन पदों को निदेशालय ने साल 2017 में हुई काउंसलिंग से भरने का फैसला लिया था।

दिसंबर 2018 में निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। अब 671 पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए वचनबद्ध है।


 

किस जिले में कितने शिक्षक नियुक्त

जेबीटी में अधिकांश रिक्तियां अब समाप्त हो गई हैं। बीते दिनों ही 411 टीजीटी को नियुक्ति दी गई है। अन्य श्रेणी के पद जल्द भरे जाएंगे।
जिला                    पद
बिलासपुर                50
चंबा                        102
हमीरपुर                    22
कांगड़ा                       39
कुल्लू                        17
लाहौल-स्पीति            24
मंडी                          193
शिमला                    113
सिरमौर                    61
सोलन                      50
कुल                         671
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed