मोसुल में मारे गए हिमाचली नागरिकों के परिजनों के लिए सरकार ने किया ये एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने पासू गांव में स्वर्गीय अमन कुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार उनके साथ है। सरकार ने मोसुल में मारे गए सभी हिमाचली नागरिकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।
मानवता के प्रति किया गया वीभत्स एवं कायरतापूर्ण कृत्य है ये घटना
उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि आतंकियों की ओर से मानवता के प्रति किया गया वीभत्स एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। वर्ष 2014 में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इराक के मोसुल से 39 भारतीयों को अगवा कर लिया था।
इनमें एक युवक मंडी जिला और तीन युवक कांगड़ा जिले के थे। इनमें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के पासू के अमन कुमार भी शामिल थे। इन सभी की बाद में हत्या कर दी गई थी। अमन कुमार के परिवार में दादी तारो देवी, पिता रमेश चंद, माता वीना देवी और भाई रमन कुमार एवं भाभी और उनके बच्चे हैं।