फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt alert to gram sevak

हड़ताल पर गए ग्राम सेवक तो सरकार लेगी ये एक्शन, दी चेतावनी

Thu, 25 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
himachal govt alert to gram sevak

सरकार ने हड़ताल पर जाने वाले ग्राम रोजगार सेवकों को आंदोलन रद्द नहीं करने पर बर्खास्त करने का फैसला लिया है। ग्राम सेवकों ने 26 मई से काम ठप करने की चेतावनी दी थी। जिस पर ग्रामीण विकास विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों के लिए चेतावनी पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अगर ग्राम सेवकों ने आंदोलन रद्द नहीं किया तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा बल्कि उनके स्थान पर नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निदेशक आर सेलवम की ओर से यह पत्र जारी हुआ है। ग्राम सेवक संघ ने 26 मई से 13 जून तक कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


ग्राम सेवकों के हड़ताल पर जाने से 70 हजार लोग प्रभावित होंगे। पंचायतों में इन दिनों मनरेगा और 14वें वित्तायोग में विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों को कराए जाने में इन सेवकों का अहम रोल रहता है। हड़ताल पर जाने से प्रदेश भर में न तो मस्टररोल जारी होंगे और न ही श्रमिकों को पेमेंट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोल रहे ग्राम सेवक

himachal govt alert to gram sevak

इसी तरह से प्रदेश में चल रहे जियो टैगिंग, जॉब कार्ड की वेरिफिकेशन का कार्य भी प्रभावित होगा। ग्राम रोजगार सेवक ने 11 मई को सरकार और विभाग को ज्ञापन के माध्यम से 15 दिन पहले अल्टीमेटम जारी कर दिया है। इसमें संघ ने एक समान काम एक समान वेतन देने की मांग की थी। 3 साल को बिना किसी वित्तीय लाभ दिए दैनिक भोगी के कार्यकाल में कम करना, जीआरएस को ग्रामीण


विकास विभाग में रिक्त पड़े पंचायत सचिवों के पदों पर नियमित करना, पांच वर्षों से कम कार्यकाल वाले जीआरएस का सालान 1 हजार मानदेय बढ़ाना व नियमित स्केल के स्थान पर जीआरएस को नियमित करने करने की मुख्य मांगे शामिल हैं। ग्राम सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव राज ठाकुर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दिन रात कार्य करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों की मांगे पूरी करने को सरकार तैयार नहीं है। इसके चलते हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। 

पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि 26 मई 2016 को ग्राम सेवकों की हड़ताल के बाद उनकी तमाम ंमांगों को माना गया। 8 जुलाई 2016 को सरकार ने विस्तृत पालिसी जारी की गई। आईबिड पालिसी का खाका ग्राम रोजगार सेवकों के संघ से वार्ता कर बनाया गया था। संघ ने पालिसी जारी होने के बाद 14 जुलाई को धन्यवाद ज्ञापन भी विभाग को भेजा था। निदेशक ने अब संघ की मांगों को नाजायज और गैरकानूनी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed