फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt After the intervention of CM Sukhu ministers Goma and Dharmani got govt House

Himachal Govt: सीएम सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद मंत्री गोमा और धर्माणी को मिलीं सरकारी कोठियां

Thu, 13 Jun 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

आखिरकार मंत्री यादविंद्र गोमा और मंत्री राजेश धर्माणी को सरकारी आवास मिल गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद सरकारी कोठियां आवंटित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Himachal Govt After the intervention of CM Sukhu ministers Goma and Dharmani got govt House
मंत्री यादविंद्र गोमा/ राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा और टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी को सरकारी कोठियां आवंटित कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने आवास में जाएंगे। उनकी कोठी यादवेंद्र गोमा को दी गई है। पूर्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव की कोठी राजेश धर्माणी को दी गई है। खेड़ा प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल साढ़े पांच महीने से दोनों मंत्रियों को कोठियां आवंटित नहीं हुईं थीं। मुख्यमंत्री के ध्यान में मामला आने के बाद आवंटन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोमा को आवंटित की गई कोठी में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में उन्हें शिफ्ट करने में एक महीने का समय लग सकता है। गोमा और धर्माणी ने 11 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से इन्हें अभी तक सरकारी मंत्रियों के लिए बनीं कोठियां आवंटित नहीं हुईं थीं। दरअसल मंत्रियों की कोठियां सीपीएस व अन्य को आवंटित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम ने तालमेल बिठाने के लिए कांगड़ा और बिलासपुर जिले को मंत्री पद दिया है। सरकार की ओर से मंत्रियों के लिए 12 कोठियां बनाई गई हैं। इन दोनों मंत्रियों को छोड़कर अन्य सभी मंत्री कोठियों में रह रहे हैं। दोनों मंत्री अभी विधानसभा की ओर से आवंटित विधायकों के कमरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed