फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt: 9 IFS officers got promotion

हिमाचल सरकार: नौ आईएफएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Mon, 14 Feb 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Feb 2022 07:56 PM IST
सार

आईएफएस एसके कपटा को पदोन्नति कर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन प्रबंधन और वन बनाया है। आईएफएस अनु नाग और आलोक प्रेम नागर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
Himachal govt: 9 IFS officers got promotion
हिमाचल वन विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने प्रदेश के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इस संबंध में सरकार ने सोमवार को अधिसूचना भी जारी की है। आईएफएस एसके कपटा को पदोन्नति कर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन प्रबंधन बनाया है। आईएफएस अनु नाग और आलोक प्रेम नागर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल पदोन्नत किया गया है। साथ ही आईएफएस के थिरूमल, मीना शर्मा और एचके सरवाता को पदोन्नति देकर चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट बनाया है। एचके सरवाता को चंबा में लगाया है। आईएफएस अभिलाष दामोदरन, बासु कुशल वसंत और किरण बाबू को अरण्यपाल वन पदोन्नति दी गई है। 

विज्ञापन


ईको टूरिज्म सोसायटी संस्था के साथ मिलकर बनाएगी मास्टर प्लान
वन विभाग मुख्यालय शिमला में  प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव (वन बल प्रमुख) की अध्यक्षता में सोमवार को हिमाचल प्रदेश ईको पर्यटन पर हितधारकों की ऑनलाइन बैठक हुई। ईको टूरिज्म सोसायटी एक निजी संस्था के माध्यम से राज्य के लिए व्यापक ईको टूरिज्म मास्टर प्लान तैयार कर रही है। बैठक में समुदायों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई। श्रीवास्तव ने  कहा कि पर्यटन और इको टूरिज्म के साथ राजस्व प्राप्ति के लिए ईको टूरिज्म गतिविधियों के अलावा राज्य के वन और पारिस्थितिकी का संरक्षण भी करना चाहिए। हिमाचल पहला राज्य है, जिसने वर्ष 2001 में ईको टूरिज्म नीति तैयार की थी। सीईओ और  मुख्य वन अरयपाल राजेश शर्मा और प्रीति भंडारी, डीसीएफ  ने राज्य की मौजूदा नीति और ईको टूरिज्म के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अलावा राज्य में की जा रही गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed