फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government will reduce bus fare, in the wake of the recent fall in the diesel price.

बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर

Sun, 02 Nov 2014 08:54 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Himachal government will reduce bus fare, in the wake of the recent fall in the diesel price.

हिमाचल में बस किराया घट सकता है। डीजल की कीमतों में गिरावट यदि जारी रहती है तो प्रदेश सरकार बस किराया भी घटाएगी। सितंबर 2013 में डीजल की कीमतें बढ़ने पर बस किरायों में एक मुश्त 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि अगले दो सालों तक किराये में बढ़ोतरी नहीं होगी और डीजल के दाम कम होने पर किराया भी कम किया जाएगा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से डीजल के रेट में गिरावट का दौर जारी है। 14 दिनों के भीतर डीजल की कीमतों में करीब 5.62 रुपये की गिरावट आई है। 19 अक्तूबर को डीजल के रेट 3.37 रुपये कम हुए थे और अब डीजल करीब ढाई रुपये और सस्ता हो गया है। पिछली बार सरकार ने 29 सितंबर 2013 को बस किराये में बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन


बस किराये की बढ़ी हुई दरें पहली अक्तूबर 2013 से लागू हुईं। 1.11 रुपये से बढ़ा कर बस किराया 1.44 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया था। सरकार ने न्यूनतम किराया दो रुपये से बढ़ा कर पांच रुपये कर दिया था हालांकि कुछ दिनों बाद न्यूनतम किराया तीन रुपये कर दिया गया। अब जबकि डीजल की कीमतें लगातार गिर रही हैं तो सरकार बस किरायों में कमी कर प्रदेश के लोगों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की कीमतों में और गिरावट आई तो घटेगा किराया : बाली

Himachal government will reduce bus fare, in the wake of the recent fall in the diesel price.

डीजल की कीमतों में यदि आने वाले दिनों में और अधिक गिरावट आती है, तो बस किराया भी कम किया जाएगा। डीजल के रेट में मौजूदा गिरावट इतनी अधिक नहीं है कि किराये घटा दिए जाएं। फिलहाल स्थिति को रिव्यू किया जा रहा है।
- जीएस बाली परिवहन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

किराया बढ़ने के बाद आठ रुपये महंगा हो गया है डीजल: चौहान
प्रदेश सरकार द्वारा बस किराये बढ़ने के बाद से लेकर अब तक डीजल की कीमत करीब आठ रुपये बढ़ गई है। डीजल तो बार बार महंगा हुआ है लेकिन किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अब अगर डीजल दो रुपये सस्ता हो भी गया है तो किराये घटाने का कोई मतलब नहीं बनता।
- उत्तम सिंह चौहान अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन

- सरकार ने छह साल से नहीं बढ़ाए टैक्सी के किराये: शर्मा
हिमाचल में टैक्सी के किराये 2008 में तय किए गए थे, छह साल बाद भी टैक्सी आपरेटर उन्हीं किरायों पर गाड़ियां चला रहे हैं। सरकार से बार बार मांग करने के बावजूद टैक्सी के किराये नहीं बढ़ाए गए। ऐसे में डीजल की कीमतें घटने पर किराये घटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
- जीत राम शर्मा चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश टैक्सी आपरेटर यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed