{"_id":"5e19adf98ebc3e8817373705","slug":"himachal-government-will-give-1100-rupee-to-women-for-delivery-in-govt-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने पर मिलेंगे 1100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने पर मिलेंगे 1100 रुपये
Sun, 12 Jan 2020 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरकारी अस्पतालों में प्रसव (इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी) करवाने पर प्रसूति महिला को 1100 रुपये की राशि मिलेगी। जयराम सरकार ने नए साल से जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव करवाने के बाद दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। सरकार ने इस राशि को 400 और 500 रुपये तक बढ़ाया है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग की बीपीएल परिवार की महिला को सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने पर सरकार की ओर से अभी तक 600 रुपये देने का प्रावधान था, जिसे अब 1100 रुपये कर दिया है। इसी प्रकार एससी व एसटी वर्ग की महिला को प्रसव के बाद 700 रुपये दिए जाते थे, जिसे भी अब 1100 रुपये कर दिया है। सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने के बाद महिला को दी जाने वाली राशि सीधे महिला के बैंक खाते में डालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रसव के बाद ही सारी डिटेल ऑनलाइन अपलोड करेगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान में प्रसव करवाने के बाद महिला को दी जाने वाले राशि अब 1100 रुपये कर दी है। अब महिलाओं को बढ़ी राशि देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन