फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government will fill 389 more posts of Panchayat Secretaries

Panchayat Secretary Recruitment: पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी हिमाचल सरकार

Sun, 31 Jul 2022 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 AM IST
सार

हिमाचल सरकार पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पंचायत सचिवों की भर्ती होगी। 

विज्ञापन
Himachal government will fill 389 more posts of Panchayat Secretaries
पंचायतीराज विभाग हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दूसरे चरण में सरकार पंचायत सचिवों के 389 और पद भरेगी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पंचायत सचिवों की भर्ती होगी। भर्ती में पंचायत सिलाई अध्यापिकाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। पंचायत सचिवों के ये पद भरने के बाद 166 पद रिक्त रहेंगे। पंचायत सिलाई अध्यापिकाओं के लिए दस साल का अनुभव और जमा दो कक्षा पास योग्यता अनिवार्य होगी। सरकार ने इससे पहले 289 पंचायत सचिवों के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माध्यम से करवाई थी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा के बाद पंचायतीराज विभाग ने मेरिट सूची तैयार कर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यम से टाइप टेस्ट करवाया था। इसका रिजल्ट आने के बाद विभाग पंचायत सचिवों की तैनाती करेगा। अब पंचायतीराज विभाग दूसरे चरण में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पंचायत सचिवों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टाइप टेस्ट कराएगा। पंचायत सचिवों के पदों के लिए अन्य वर्ग के लिए स्नातक की योग्यता और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होगा। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में आयोग के  जरिये 389 पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed