फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government will again take a loan of Rs 1000 crore

हिमाचल सरकार फिर लेगी 1000 करोड़ रुपये का कर्ज

Thu, 26 Aug 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 07:52 PM IST
सार

कर्ज लेने के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति भी ले ली गई है। इसके लिए हिमाचल सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी होगी। इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न बोलीदाताओं को आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन
Himachal government will again take a loan of Rs 1000 crore
हिमाचल सरकार

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार 1000 करोड़ रुपये का फिर कर्ज लेने जा रही है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह ऋण राज्य में विकास कार्यों के नाम पर लिया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इसके लिए दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इन अधिसूचनाओं के अनुसार 500 करोड़ रुपये का कर्ज आगामी 10 साल के लिए लिया जा रहा है, जबकि 500 करोड़ रुपये का दूसरा ऋण 11 वर्ष की अवधि के लिए ले रहे हैं।

विज्ञापन


पहला कर्ज एक सितंबर 2031 तक चुकाया जाना है, जबकि दूसरे ऋण को एक सितंबर 2032 तक चुकता करना है। कर्ज लेने के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति भी ले ली गई है। इसके लिए हिमाचल सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी होगी। इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न बोलीदाताओं को आमंत्रित करेगा। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन, पेंशन के अलावा महंगाई भत्ते तथा अन्य देनदारियों के लिए सरकार को कर्ज की जरूरत पड़ रही है। राज्य की माली हालत पतली है। खर्चे चलाने मुश्किल हो गए हैं, इसलिए यह नया ऋण लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed