फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government transfers 16 IAS and 13 HCS officers, see list here

हिमाचल सरकार ने 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियों को बदला, जानें किसे क्या मिला

Sat, 31 Oct 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal government transfers 16 IAS and 13 HCS officers, see list here
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
 हिमाचल सरकार ने पिछले एक महीने में तीसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और 13 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एसीएस सामाजिक न्याय निशा सिंह को कृषि, पशुपालन का जिम्मा सौंपा गया है। संजय गुप्ता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आरडी धीमान को राजस्व के साथ वन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार, कमलेश पंत को पर्यावरण विज्ञान के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सचिव आयुर्वेद डॉ. अजय शर्मा को प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, डॉ. एसएस गुलेरिया को सचिव युवा सेवाएं एवं खेल के साथ मंडलायुक्त कांगड़ा और चेयरमैन अपीलेट ट्रिब्यूनल धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार मिला।
विज्ञापन


राकेश कंवर को निदेशक पब्लिक फाइनेंस कम विशेष सचिव वित्त और परीक्षक लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट का अतिरिक्त कार्यभार, अमित कश्यप को एमडी हिमाचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार, कै. जेएम पठानिया को बिजली बोर्ड में निदेशक, कार्मिक के साथ निदेशक वित्त का अतिरिक्त कार्यभार और राजेश शर्मा को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी का जिम्मा दिया गया। राखिल काहलो को विशेष सचिव स्वास्थ्य का अतिरिक्त कार्यभार, चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव उद्योग व आयुक्त विभागीय जांच का अतिरिक्त कार्यभार, डीसी ऊना रहे संदीप कुमार को एमडी एचआरटीसी, नीरज कुमार को श्रमायुक्त, आबिद हुसैन सादिक को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति के साथ सीईओ कम प्रबंध निदेशक शिमला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया। अनुपम कश्यप को निदेशक परिवहन का जिम्मा सौंपा। 
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें आईएएस की ट्रांसफर सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
 

एचएएस के लिए यहां करें क्लिक

आशीष कोहली बने नगर आयुक्त शिमला

आशीष कोहली को नगर आयुक्त शिमला बनाया गया। सुनील शर्मा को अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री के साथ निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति, मनोज कुमार को ईडी बिजली बोर्ड प्रोजेक्ट, वीरेंद्र शर्मा को राज्य परियोजना अधिकारी एसएसए व रमसा का अतिरिक्त कार्यभार दिया। भूपेंद्र कुमार को एचपीयू रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार, डॉ. विक्रम सिंह को एसडीएम संगड़ाह, गौरव महाजन को सहायक आयुक्त प्रोटोकॉल परवाणू, संगीता गुप्ता को सचिव राज्य खाद्य आयोग लगाया। कुमुद सिंह को  हैंडलूम कॉरपोरेशन, प्रवीण टाक को उप सचिव वन, डॉ. भावना को सदस्य सचिव महिला आयोग, गुरदास काल्टा को उप सचिव ओबीसी और दिनेश कुमार को अतिरिक्त सचिव पर्यटन का अतिरिक्त कार्यभार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed