{"_id":"65d8d6d0808341bcbc0f77a7","slug":"himachal-government-transferred-13-tehsildars-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल सरकार ने किए 13 तहसीलदारों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल सरकार ने किए 13 तहसीलदारों के तबादले
Fri, 23 Feb 2024 11:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:03 PM IST
सार
विधानसभा सत्र के दौरान तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 13 तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 13 तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें विनोद कुमार तहसीलदार एचपी एससी और एसटी विकास निगम से तहसील नेरवा जिला शिमला, तहसीलदार रवीश चंदेल को ऊर्जा निदेशालय से तहसील नौहराधार जिला सिरमौर, गुरमीत तहसीलदार नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को तहसील जुब्बल, नीलाक्ष शर्मा तहसीलदार सेटलमेंट सर्कल कसौली जिला सोलन से तहसील ननखड़ी शिमला, भावना वर्मा तहसीलदार आरटीआई जोगिंद्रनगर जिला मंडी से तहसील सलूणी चंबा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
मनमोहन जिस्टू तहसीलदार हिमाचल प्रदेश वित्तीय निगम को तहसील शिलाई सिरमौर, सार्थक शर्मा तहसीलदार श्री चामुंडा देवी मंदिर कांगड़ा से तहसील रोहड़ू शिमला, हुसन चंद तहसीलदार तहसील गलोड़ हमीरपुर, दीक्षांत ठाकुर तहसीलदार चिड़गांव रोहड़ू जिला शिमला से शाहपुर जिला कांगड़ा, सूमेध शर्मा तहसीलदार कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां से तहसील ददाहू जिला सिरमौर, सुनील चौहान तहसीलदार हिमुडा से थुरल जिला कांगड़ा, नीलम कुमारी तहसीलदार माता बृजेश्वरी मंदिर कांगड़ा से तहसील चंबा, संतराम भू एकत्रिकरण अधिकारी निदेशालय भू- अभिलेख से चच्योट तहसील गोहर जिला मंडी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन