फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government to get Five hundred million loan today

जयराम सरकार को डेढ़ माह में दूसरी बार कर्ज लेने की आई नौबत, आज फिर मिलेंगे पांच सौ करोड़

Wed, 14 Feb 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
 Himachal government to get Five hundred million loan today
प्रदेश की जयराम सरकार को डेढ़ माह के कार्यकाल में दूसरी बार कर्ज लेने की नौबत आ पड़ी है। पांच सौ करोड़ की राशि सरकार को आज मिल जाएगी। दस साल के लिए ली गई कर्ज की यह राशि 14 फरवरी 2028 तक प्रदेश सरकार को ब्याज सहित लौटानी है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों के अंतरिम राहत के भुगतान के लिए सरकार के खजाने पर सात सौ करोड़ का बोझ पड़ा है। 1 मार्च से कर्मचारियों को 8 फीसदी अंतरिम राहत का भुगतान किया जाना है। 
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने 19 जनवरी को पांच सौ करोड़ का ऋण लिया था, जिससे कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए वृद्धि के लाभ का भुगतान किया गया है। हिमाचल पर अब तक 47500 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में वीरभद्र सरकार ने 3300 करोड़ और जयराम सरकार एक हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। सरकार आगामी बजट में राज्य योजना आकार को 600 करोड़ बढ़ा रही है। 


सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही कर्ज लेने की लिमिट में भी इजाफा किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में लगभग 4700 करोड़ तक का कर्ज सरकार ले सकती है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में लगभग 4300 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed