फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government start policy making for SMC and computer teachers in himachal

Himachal News: कंप्यूटर, एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाने में जुटी सरकार, तीन अक्तूबर को होगी बैठक

Sat, 30 Sep 2023 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:33 AM IST
सार

सरकार ने 1,300 कंप्यूटर और 2,555 एसएमसी शिक्षकों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए कमेटी गठित की है। हिमाचल के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 2000 से निजी कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal government start policy making for SMC and computer teachers in himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर और एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। तीन अक्तूबर को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक होगी। कमेटी में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर इस कमेटी के सचिव हैं।

विज्ञापन


सरकार ने 1,300 कंप्यूटर और 2,555 एसएमसी शिक्षकों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए कमेटी गठित की है। हिमाचल के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 2000 से निजी कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। एसएमसी आधार पर नियुक्त शिक्षक वर्ष 2021 से सेवाएं दे रहे हैं। इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों का भविष्य आज भी सुरक्षित नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इन शिक्षकों के लिए नीति बनाने का जिम्मा तीन कैबिनेट मंत्रियों को सौंपा है।
विज्ञापन


दिसंबर 2023 तक इनसे अंतिम रिपोर्ट मांगी गई है। इसी कड़ी में तीन अक्तूबर को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक होने जा रही है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही सभी पूर्व सरकारों ने कंप्यूटर और एसएमसी शिक्षकों के लिए हमेशा नीति बनाने के आश्वासन दिए लेकिन इस बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब सुक्खू सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों से संबंधित रिकॉर्ड एकत्र किया जा रहा है। तीन अक्तूबर को कैबिनेट सब कमेटी की पहली बैठक होगी। इस बैठक में सभी मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी। जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed