{"_id":"5bb24c00867a554f1f568e55","slug":"himachal-government-partially-reshuffled-the-departments-of-senior-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के महकमों में आंशिक फेरबदल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के महकमों में आंशिक फेरबदल किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने सोमवार देर शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के महकमों में आंशिक फेरबदल किए हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी को बिजली बोर्ड अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि प्रबोध सक्सेना के प्रधान सचिव ऊर्जा होंगे।
विज्ञापन
सक्सेना के पास शहरी विकास और टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू प्रधान सचिव विजिलेंस का काम भी देखेेंगे। प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस मनोज कुमार को प्रधान सचिव गृह का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
इनके पास उद्योग और तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन का अतिरिक्त कार्यभार रामसुभग सिंह के पास रहेगा। प्रधान सचिव आरडी धीमान को स्वास्थ्य के पूर्ण दायित्व के साथ कार्मिक, बागवानी, पर्यावरण
विज्ञापन
विज्ञान एवं तकनीकी, ट्रेनिंग एवं एफए के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। प्रधान सचिव संजय गुप्ता को वित्तायुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार अनिल खाची, रामसुभग सिंह और निशा सिंह को रिलीव करते हुए दिया गया है।