फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government lifts ban on export of Safeda, Poplar, Bamboo, and Kuth

Himachal News: सफेदा, पॉपुलर और बांस को प्रदेश से बाहर ले जाने पर लगी रोक हटी

Sun, 22 Oct 2023 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि सरकार ने खैर की लकड़ी, कत्था, देवदार के तेल सहित प्रदेश में उगने वाली अन्य जड़ी-बूटियों को प्रदेश से बाहर ले जाने पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया है।

विज्ञापन
Himachal government lifts ban on export of Safeda, Poplar, Bamboo, and Kuth
बांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए सफेदा, पॉपुलर, बांस की लकड़ी और कुठ (औषधीय पौधे) को प्रदेश से बाहर ले जाने पर लगी रोक को हटा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश के लोग इन चार प्रजाति की लकड़ी को बिना परमिट के प्रदेश से बाहर ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


इन प्रजाति की लकड़ी की ढुलाई राज्य के भीतर भी बिना अनुमति के हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत से किसान इन प्रजाति के पेड़ों को व्यावसायिक तौर पर लगाते हैं, उनके हितों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सुक्खू ने बताया कि सरकार ने खैर की लकड़ी, कत्था, देवदार के तेल सहित प्रदेश में उगने वाली अन्य जड़ी-बूटियों को प्रदेश से बाहर ले जाने पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया है। हालांकि इन वन उत्पादों को बाहर ले जाने के लिए वन विभाग से परमिट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ई-परमिट के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम शुरू करने जा रही है। इसकी मदद से लोगों को ई-परमिट प्राप्त करने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed