फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government appointed three board-corporation vice chairman

हिमाचल सरकार ने नियुक्त किए तीन बोर्ड-निगमों के उपाध्यक्ष

Fri, 23 Jul 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 08:45 PM IST
सार

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भरयाल गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन
Himachal government appointed three board-corporation vice chairman
रश्मिधर सूद, संजय गुलेरिया व ओमप्रकाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को प्रधान सचिव पर्यटन सुभाशीष पांडा ने इस बाबत लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। सोलन निवासी सूद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। बता दें कि बीते वर्ष मानसून सत्र के दौरान सरकार ने पर्यटन विकास बोर्ड में किसी व्यक्ति को बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में नाम निर्देशन द्वारा नियुक्त करने के लिए उपबंध में संशोधन किया था। इसके लिए पर्यटन विकास रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 2002 में संशोधन किया गया था।

विज्ञापन


भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भरयाल गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी को प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। इसके अलावा जवाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता संजय गुलेरिया को नेशनल सेविंग स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वित्त महकमे की ओर से इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया जवाली विधानसभा सीट से टिकट की दौड़ में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन

हरबंस को विशेष सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त कार्यभार

 हिमाचल प्रदेश के निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रासकॉन को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed