{"_id":"612cf05c4e0b05620b0ad199","slug":"himachal-government-achieved-covid-vaccination-target-for-first-dose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: हिमाचल में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का तय लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण: हिमाचल में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का तय लक्ष्य पूरा
Mon, 30 Aug 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:07 PM IST
सार
मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि लक्ष्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, इस लक्ष्य को पार करते हुए 5466292 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अब नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
18 साल व इससे ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या में यह लक्षित लोग इसलिए बढ़ गए हैं चूंकि प्रदेश में दस साल में जनसंख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा बाहरी राज्यों के मजदूर और अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश मेें 8 लाख के करीब वैक्सीन की डोज हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में अब पहली डोज लगाने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश को बधाई दी है। मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि लक्ष्य पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि थाना पलोन बिजली प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए भी पीएम मोदी को बुलाएंगे।
विज्ञापन
ट्रोल हो रहे केंद्रीय मंत्री
प्रदेश में 100 फीसदी प्रौढ़ जनसंख्या को वैक्सीन लगाने के दावे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ट्रोल हो रहे हैं। उनके ट्वीट पर एक री-ट्वीट है कि अभी तक सबको यह वैक्सीन नहीं लगी है। कांग्रेस के एक पूर्व विधायक ने भी कहा है कि इस आयु वर्ग में वह भी आते हैं। मगर उन्होंने और उनकी पत्नी ने यह वैक्सीन नहीं लगाई है।