फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal got first award on World Fisheries Day

Bilaspur: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर हिमाचल को मिला पहला पुरस्कार

Tue, 22 Nov 2022 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

भारत सरकार के मत्स्य विभाग के सचिव जितेंद्र नाथ स्वैन ने हिमाचल को 10 लाख रुपये की राशि, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया। 

विज्ञापन
Himachal got first award on World Fisheries Day
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर हिमाचल को मिला पहला पुरस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर भारत सरकार और राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद ने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दमन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पिछले 2019-20 से 2021-22 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल को पहाड़ी राज्यों एवं उत्तर पूर्वी राज्यों की श्रेणी में पहला पुरस्कार दिया गया। राज्य के मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने यह पुरस्कार लिया।  भारत सरकार के मत्स्य विभाग के सचिव जितेंद्र नाथ स्वैन ने हिमाचल को 10 लाख रुपये की राशि, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया। मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि हिमाचल में मत्स्य पालन और इससे जुड़ी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास किया है।

विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में 16015.81 टन मछली का उत्पादन किया गया। इसका 233.56 लाख रुपये मूल्य आंका गया। 2019-20 के दौरान 15288.60 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया गया। इसका लगभग 184.44 लाख मूल्य आंका गया। मुख्यतया ट्राउट मछली का 927 मीट्रिक टन उत्पादन किया गया। 51 करोड़ की मछली की बिक्री की गई। इसके अतिरिक्त कॉर्प सीड का प्रोडक्शन लगभग 1035.00 लाख किया गया और ट्राउट सीड प्रोडक्शन 25.35 लाख किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में लगभग 14,544 लोग मत्स्य पालन से जुड़े हैं। नदियों में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की संख्या लगभग 5,278 और नदियों पर निर्मित बांधों में मछली पकड़ने वाले मछुआरे 6,146 हैं। प्रदेश में कॉर्प किस्म की मछली उत्पादकों की संख्या 2454 और प्राइवेट ट्राउट मछली उत्पादकों की संख्या 666 है। बताया कि प्रदेश में मछली की उत्पादकता बढ़ाने के लिए 7 जिलों में कॉर्प फार्म स्थापित किए हैं। ये मंडी के अलसु, बिलासपुर के दयोली, कांगड़ा, चंबा के सुल्तानपुर, सोलन के नालागढ़, ऊना के गगरेट, महाशीर फॉर्म मंडी के मछियाल, सिरमौर के बद्रीपुर और शिमला के सुन्नी में हैं। पांच जिलों में ट्राउट फर्म स्थापित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed