{"_id":"8d9308e78b30b418e780c8129f5dfb11","slug":"himachal-girl-kabaddi-team-won-gold-madel-in-national-games-at-gujrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटियों ने कर दिया कमाल, जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बेटियों ने कर दिया कमाल, जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की अंडर-16 कबड्डी टीम (गर्ल्स) ने नेशनल में गोल्ड जीता है। राजीव गांधी खेल अभियान में गुजरात के गांधीनगर में प्रतियोगिता हुई। फाइनल में हिमाचल की टीम ने दिल्ली को 65-33 के विशाल अंतर से हराया।
विज्ञापन
इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने कर्नाटक को 56-19 तथा क्वार्टर फाइनल में उड़ीसा को 47-11 एकतरफा मुकाबले में हराया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, कबड्डी कोच रतन लाल ठाकुर तथा पूर्ण सिंह कटोच ने बताया कि हिमाचल की टीम ने गांधीनगर में दमदार प्रदर्शन गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
हिमाचल की टीम ने पहले मैच में महाराष्ट्र को 55-33, दूसरे मैच में दिल्ली को 37-33 से, तीसरे मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम को 44-6 से तथा चौथे मैच में उत्तराखंड की टीम को 59-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लड़कियों की टीम में कप्तान शिल्पा, साक्षी, स्वीटी, दिव्या ठाकुर, साक्षी शर्मा, सिमरन ठाकुर, अनीता, शिवानी, किरण ठाकुर तथा महिमा ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में भी हिमाचल टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। लड़कों की टीम क्वार्टर फाइनल में दिल्ली से पराजित हुई।
वन मंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित
गांधीनगर में कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर बिलासपुर पहुंची टीम की खिलाड़ियों को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने सम्मानित किया। इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के राज्य अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, सदर विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक डा. बाबू राम गौतम, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष विवेक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी तथा सीता राम मौजूद रहे।