फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Gaurav, Prerna and State Level Civil Service Awards announced

हिमाचल गौरव, प्रेरणा और राज्य स्तरीय सिविल सेवा पुरस्कारों की घोषणा

Sat, 07 Aug 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. आरके परूथी को प्रेरणास्रोत सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान सिरमौर जिले में उपायुक्त रहने के दौरान प्लास्टिक के ईंट और शीहाट जैसे प्रयोगों के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Gaurav, Prerna and State Level Civil Service Awards announced
करतार सिंह सोंखले, सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, संजय सिंह, आरके परूथी व राहुल रैना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को हिमाचल गौरव पुरस्कार, प्रेरणा और राज्य स्तरीय सिविल सेवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अगस्त को कोटली में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ये पुरस्कार देंगे। बिलासपुर के बकैण निवासी परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार, पर्वतारोहण क्षेत्र में नाम कमाने वाले और सेना मेडल से सम्मानित किन्नौर के सांगला निवासी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, बांस की छोटी-छोटी लकड़ियों के जरिये शीशे की बोतल के भीतर एफिल टावर समेत देश की नामी हस्तियों की पेंटिंग बनाने वाले नादौन निवासी पद्मश्री करतार सिंह सोंखले और कोल बांध में डूब रहे शाकरा के मीन चंद को बचाने वाले मंडी के तत्तापानी निवासी राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. आरके परूथी को प्रेरणास्रोत सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान सिरमौर जिले में उपायुक्त रहने के दौरान प्लास्टिक के ईंट और शीहाट जैसे प्रयोगों के लिए सम्मानित किया जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और आईटी विभाग को संयुक्त रूप से सिविल सेवा अवार्ड दिया जाएगा। कोविड काल में दोनों विभागों के तत्कालीन विभागाध्यक्षों डॉ. निपुण जिंदल और आशुतोष गर्ग ने बेहतरीन काम किया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ और बीडीओ गोहर रहे निशांत शर्मा को मनरेगा टूरिज्म के नए कांसेप्ट के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed