{"_id":"5e85dc328ebc3e75e205fbbc","slug":"himachal-four-lakh-consumers-will-get-free-rice-with-routine-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चार लाख उपभोक्ताओं को राशन कोटे के साथ मिलेंगे मुफ्त चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चार लाख उपभोक्ताओं को राशन कोटे के साथ मिलेंगे मुफ्त चावल
Fri, 03 Apr 2020 12:19 PM IST
Krishan Singh
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कोरोना वायरस के चलते जारी कर्फ्यू में गरीब लोगों को राशन की कमी नहीं खलेगी। इसी महीने से सूबे के चार लाख उपभोक्ताओं को रूटीन के राशन कोटे के साथ प्रतिव्यक्ति पांच किलो मुफ्त चावल भी मिलेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में चावल की खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अंत्योदय अन्न योजना और पीएचएच राशनकार्ड धारकों को ही अप्रैल से जून तक चावल मुफ्त में मिलेंगे। हिमाचल में हर महीने 1,43,220 क्विंटल चावल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन