{"_id":"669baeec0f5e4b0171019fa7","slug":"himachal-four-ips-officers-got-dg-rank-ojha-got-additional-charge-of-director-general-cid-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चार आईपीएस अधिकारियों को मिला डीजी रैंक, ओझा को महानिदेशक सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चार आईपीएस अधिकारियों को मिला डीजी रैंक, ओझा को महानिदेशक सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार
Sat, 20 Jul 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा को प्रदेश सरकार ने महानिदेशक सीआईडी हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
महानिदेशक सीआईडी बने संजीव रंजन ओझा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक से नवाजा है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर 1993 और 1994 बैच के हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, ऋत्विक रुद्र और राकेश अग्रवाल को डीजी पुलिस रैंक मिला है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
ओझा को महानिदेशक सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार
महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा को प्रदेश सरकार ने महानिदेशक सीआईडी हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। ओझा हिमाचल प्रदेश कैडर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन