फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Four accused in five theft cases in Shimla district are addicts of chitta

Himachal: शिमला जिले में पांच चोरियों के मामलों में चार आरोपी चिट्टे के आदी, नशा युवाओं को बना रहा अपराधी

Tue, 02 Jul 2024 10:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 10:27 PM IST
सार

हिमाचल में अधिकतर युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जिले में होने वाली पांच चोरियों की घटनाओं में से चार के पीछे चिट्टे के आदी युवा शामिल हैं।

विज्ञापन
Himachal Four accused in five theft cases in Shimla district are addicts of chitta
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

चिट्टे का नशा युवाओं की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है। नशे के आदी युवा अब अपराध के दलदल में धंसने लगे हैं। पुलिस के मुताबिक जिले में होने वाली पांच चोरियों की घटनाओं में से चार के पीछे चिट्टे के आदी युवा शामिल है। पिछले कुछ समय में हुई चोरियों की घटनाओं में पकड़े गए आरोपियों की हिस्ट्री को खंगालने पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। तीन दिन पूर्व ही टुटू में हुई चोरी की घटना में भी आरोपी चिट्टे का आदी निकला। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी गहने और नगदी चोरी करने के बाद चंडीगढ़ चिट्टा खरीदने के लिए चला गया थ। आरोपी लंंबे समय से नशे का आदी है और उसके खिलाफ इससे पहले 11 आपराधिक मामला दर्ज हो चुके हैं। युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए बाहरी राज्यों से तस्कर शिमला में किराये के मकान लेकर चिट्टे की तस्करी कर रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में स्पेशल सेल की टीम ने पंजाब के फाजिल्का के दो युवाओं को लोअर चलौंठी से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। पुलिस अब इन युवाओं के बैंक खातों को भी खंगाल रही है। घरों में होने वाली चोरियों के अलावा सड़कों के किनारे से वाहन चोरी की घटनाओं में भी चिट्टे के आदी युवाओं की संलिप्तता सामने आ रही है। इसको देखते हुए पुलिस चिट्टे के मामलों में जमानत पर रिहा आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, जिससे शहर में होने वाली चोरी की घटनाओं इनकी संलिप्तता को लेेर जांच की जा सके।
विज्ञापन


छह महीने में एनडीपीएस के 125 मामले दर्ज
इस साल अभी तक छह महीने में एनडीपीएस के करीब 125 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें 225 आरोपी पकड़े गए हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें 18 से 30 साल आयु वर्ग के युवा शामिल हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक इसमें 217 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। अब चिंता यह भी है कि युवक ही नहीं युवतियां भी चिट्टे के नशे के चंगुल में फंसती जा रही हैं। इसको देखते हुए अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर खास नजर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टे का नशा युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है। इसको लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। चिट्टा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी की पांच घटनाओं में से चार के पीछे नशे के आदी युवाओं का हाथ है। इसको लेकर पुलिस सतर्क है- संजीव गांधी, एसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed