फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Five of Sirmour out of nine deposits of corona virus

हिमाचल: कोरोना वायरस की चपेट में आए नौ जमातियों में से सिरमौर के पांच

Thu, 09 Apr 2020 10:44 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Five of Sirmour out of nine deposits of corona virus
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कोरोना वायरस की चपेट में आए नौ में से पांच जमाती सिरमौर जिले से संबंधित हैं। परिजन आशंका जता रहे हैं कि वे सभी दिल्ली से पहुंची जमात के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब रिपोर्ट आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग इनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन


  बुधवार को पांवटा साहिब के बांगरन निवासी हाजी मुस्ताक अली ने बातचीत में बताया कि उनका बेटा शेर मोहम्मद (42) पुत्र मुस्ताक मोहम्मद 7 मार्च से 15 अप्रैल तक ऊना के अंब में सिरमौर से गए हाजी खलील और सभी जमातियों के साथ रवाना हुआ था। बेटा तब से ऊना में ही है। एकदम स्वस्थ व फिट होकर घर से निकला था। बेटे से पहले बात हुई तो पता चला कि टेस्ट निगेटिव निकले। फिर, मंगलवार को ही पता चला कि बेटे का टेस्ट पॉजिटिव है।  
विज्ञापन



 बुधवार की सुबह भी शेर मोहम्मद से मोबाइल पर बात हुई। बेटा कतई भी घबराया नहीं है। बेटे ने कहा कि बुधवार को बद्दी में फिर से टेस्ट होगा। बेटे का कहना है कि दिल्ली से आने वाले जमातियों से मिलना व बातचीत होती रही है। जिसके चलते कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। पांवटा के बांगरन निवासी मुस्ताक ने कहा कि पांवटा प्रशासन और पुरुवाला पुलिस थाना प्रभारी के आदेश के बाद बांगरन मस्जिद को 10 दिन पहले ही बंद कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed