फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: First time 50 feets national flag unfurled on 5258 meters high Mount friendship

हिमाचल: पहली बार 5258 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया 50 फीट का तिरंगा

Sat, 24 Oct 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal: First time 50 feets national flag unfurled on 5258 meters high Mount friendship
पर्वतारोहियों ने फहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला

इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के पांच पर्वतारोहियों ने मनाली की 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहराया है। बताया जा रहा है कि इतना बड़ा भारतीय ध्वज किसी इतनी ऊंची चोटी पर पहली बार फहराया गया है। फाउंडेशन के चार युवाओं ने पर्वतारोही आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में यह कारनामा कर दिखाया है। युवाओं ने 18 अक्तूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। पांचों पर्वतारोहियों ने यह मिशन बिना किसी गाइड के ही पूरा किया। बेस कैंप से एडवांस कैंप पहुंचकर इन्होंने 21 अक्तूबर को सुबह साढ़े चार बजे इस चोटी को फतह करने के लिए चढ़ाई शुरू की। 

विज्ञापन


मुश्किल हालात का सामना करते हुए सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर युवाओं ने 5258 मीटर ऊंची चोटी पर 50 फीट का झंडा लहराया है। इस अभियान में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के चार राज्यों के पांच युवाओं को चयनित किया था। इसमें हिमाचल प्रदेश से छेरिंग, उत्तर प्रदेश से रिहान अली, राजस्थान से अभियान का नेतृत्व कर रही आकांक्षा सिंह और संजय सिंह तथा ओडिशा से प्रशांत ने भाग लिया। इन्होंने माउंट फेंडशिप चोटी पर 50 फीट का भारतीय ध्वज फहराकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। वहीं, शनिवार को एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित कुमार गुलेरिया ने इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के समस्त पर्वतारोहियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैकिंग में देश के युवा इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो वे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed