फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal fire department canceled employees' holidays

हिमाचल अग्निशमन विभाग ने रद्द की कर्मचारियों की छुट्टियां

Mon, 09 Nov 2020 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal fire department canceled employees' holidays
अग्निशमन वाहन- फाइल - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के लिए अग्निशमन विभाग ने पूरे प्रदेश में जान माल की सुरक्षा के लिए योजना बना ली है। हिमाचल के 22 फायर स्टेशन, दो सब फायर ऑफिस और 39 फायर पोस्ट में 11 से लेकर 15 नवंबर तक 906 नियमित स्टाफ और करीब 500 होम गार्ड के जवान फायर स्टेशन में ड्यूटी देंगे। चीफ फायर ऑफिसर जगदीश चंद शर्मा ने माना कि दिवाली के अगले रोज 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में स्टाफ आग की घटनाओं की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट होगा।  

विज्ञापन


स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। हर स्टेशन में दो शिफ्ट में स्टाफ ड्यूटी देगा। ड्यूटी ऑफ के बावजूद स्टाफ को स्टेशन छोड़ने के आदेश नहीं होंगे। शर्मा ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से पटाखा बाजार को लगाए जाने की अनुमति होगी या नहीं इस पर फैसला आना बाकी है। कोरोना से बने मुश्किल हालत को देखते हुए इस बार शायद पटाखा बाजार न लगे। महामारी से बने हालात को देखते हुए पूरे प्रदेश में बच्चों और युवाओं में पटाखों को लेकर क्रेज भी कम नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed